बांदा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की चेकिंगदिनांक 22.12.2025 को मंडलायुक्त


बांदा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की चेकिंगदिनांक 22.12.2025 को मंडलायुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 23.12.2025 को उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चित्रकूटधाम सम्भाग, बाँदा व वीरेन्द्र राजभर, यात्री / मालकर अधिकारी बांदा द्वार जनपद के विभिन्न पैट्रोल पम्पों में ईंधन भराने हेतु आने वाले वाहनों को चेक किया गया तथा \"नो-हेलमेट-नो फ्यूल" के अन्तर्गत बिना हेलमेट आने वाले वाहन चालको को वापस लौटाया गया तथा हेलमेट पहनकर आने वाले दो पहिया वाहन चालकों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गयी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।