बांदा चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी


बांदा चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी तथा UNICEF, UNDP, UPTSU जैसी डेवलपमेंट पार्टनर एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में आयुक्त ने मण्डल की स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में हुए सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निरंतर निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आया है।
आयुक्त ने जनपद बांदा एवं चित्रकूट में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) शीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। वहीं महोबा एवं हमीरपुर के जिला चिकित्सालयों में IPHL के माध्यम से मानक अनुरूप सभी आवश्यक जांचें कराए जाने को कहा। हमीरपुर जिला पुरुष चिकित्सालय में ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट अब तक प्रारम्भ न होने पर शीघ्र लाइसेंस प्राप्त कर यूनिट संचालित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रत्येक माह मण्डल, जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित पर्यवेक्षण भ्रमण कर चेकलिस्ट के अनुसार समीक्षा करने तथा चिन्हित कमियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर इशेंशियल ड्रग लिस्ट (EDL) के अनुसार दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दवाओं की सूची ओपीडी परिसर में प्रदर्शित कराने को कहा गया।दिव्यांगजनों को समय से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निर्धारित दिवसों पर दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा तहसील दिवसों पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर जोर दिया गया।
आयुक्त ने वीएचएनडी सत्रों के नियमित आयोजन, ई-संजीवनी पोर्टल के अधिकतम उपयोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को समय से खोलने तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन का समय से भुगतान करने को भी कहा गया।मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला चिकित्सालयों में ओपीडी पर्चे की लंबी कतारों से राहत के लिए आभा (ABHA) आधारित डिजिटल पंजीकरण प्रणाली अपनाने पर बल दिया। साथ ही चिकित्सकों को मरीजों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए।बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य, एनसीडी स्क्रीनिंग, कायाकल्प/एनक्यूएएस, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।