01 वर्षीय अंशुल त्रिपाठी की रगो में दौड़ा आमिर खान का खून
27वीं बार रक्तदान कर दिया जीवन दान
एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी ने फर्जीवाड़ा करने में माहिर एंबुलेंस कर्मी को कानपुर देहात से हटाकर कन्नौज जनपद के छिबरामऊ लोकेशन पर पूरे सम्मान के साथ
एंबुलेंस सेवा का संचालन कराने वाली कंपनी ने फर्जीवाड़ा करने में माहिर एंबुलेंस कर्मी को कानपुर देहात से हटाकर कन्नौज जनपद के छिबरामऊ लोकेशन पर पूरे सम्मान के साथ अभी हाल में दी नियुक्त जनपद कानपुर देहात के सरवनखेड़ा लोकेशन पर रहने वाली 102 एम्बुलेंस वाहन के नवंबर 2025 माह में 42 फर्जी ट्रिप लगवाने के मामले में ठहराया गया था दोषी कानपुर देहात जनपद के सरवन खेड़ा लोकेशन में नवंबर 2025 माह में 102 एंबुलेंस सेवा के वाहन संख्या यू,पी 32 एफ जी 0488 के 42 फर्जी ट्रिपो के लगवाने के मामले में दोषी ठहराए गए उपरोक्त लोकेशन की एंबुलेंस सेवा के तत्कालीन एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम के विरुद्ध जिम्मेदारों ने नहीं की कोई कार्यवाही, एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी द्वारा बड़ी ही तत्परता के साथ जनपद कानपुर देहात से हटा करके पूरे सम्मान के साथ जनपद कन्नौज के छिबरामऊ लोकेशन में इसी पद पर तैनाती देकर अपने कमाऊ कर्मचारी की पीठ थपथपा कर शाबाशी दिए जाने की चर्चाएं चल रही हैं एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा किए गए फर्जीवाड़ा को जनपद के जिला अधिकारी श्री कपिल कुमार सिंह ने काफी गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस कर्मी को ब्लैकलिस्टेड किए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने जिला अधिकारी के आदेश का आज तक पालन नहीं किया करीब 2 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में 108 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ई,एम,आर,आई, ग्रीन हेल्थ सर्विस लखनऊ के द्वारा जनपद कानपुर महानगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव उम्मैदपुर रौतापुर कलां निवासी रामबाबू गौतम के पुत्र राज गौतम को जनपद कानपुर देहात में संचालित 108 102 एंबुलेंस सेवा के संचालन का काम देखने के लिए ई,एम,ई के पद पर नियुक्ति दी गई थी, जनपद में नियुक्ति पाने के बाद उपरोक्त कर्मचारी को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के तत्कालीन प्रोग्राम प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने सरवनखेड़ा, गजनेर, पुखरायां, राजपुर, झींझक, डेरापुर, रूरा , शिवली ,रसूलाबाद आदि लोकेशनों की बागडोर सौंपी थी,,, जानकार सूत्रों का कहना है कि 2 वर्ष के अपने कार्यकाल में उपरोक्त एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा अपने पद के दायित्वों के निर्वहन में पूरी ईमानदारी के साथ बेईमानी ही नहीं की गई बल्कि जनपद में उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग करा करके शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के कुत्सित प्रयास भी किए गए, 2 वर्ष के अपने कार्यकाल में उपरोक्त एंबुलेंस कर्मचारी जनपद में अपने लापरवाही भरे हुए कार्यों के लिए चर्चा का विषय बना रहा वहीं उपरोक्त एंबुलेंस कर्मचारी के द्वारा सरवन खेड़ा लोकेशन पर रहने वाले 102 एंबुलेंस वाहन संख्या यूपी 32 एफ जी 0488 के नवंबर 2025 में 42 ऐसे ट्रिप लगवाए गए जिनका तमाम प्रयासों के बाद भी सत्यापन नहीं हो पाया और अंत में उपरोक्त फर्जीवाड़ा के लिए उपरोक्त एंबुलेंस कर्मी को दोषी माना गया और नवंबर माह में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपरोक्त मामला जिला अधिकारी कपिल कुमार सिंह के सामने प्रस्तुत किया गया उपरोक्त मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी कानपुर देहात ने उपरोक्त मामले के दोषी एंबुलेंस कर्मियों को ब्लैक लिस्टेड किए जाने के आदेश निर्गत किए सूत्र बता रहे हैं कि जब तक उपरोक्त आदेश का जिम्मेदारों द्वारा विधिक रूप से अनुपालन किया जाता उससे पहले उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने उपरोक्त अपने कमाऊ कर्मचारी को जनपद से हटा करके कुछ दिनों के लिए उसे उसके घर भेज दिया बाद में मौके की स्थिति का आकलन करने के बाद उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने फर्जीवाड़ा करने में माहिर उपरोक्त एंबुलेंस कर्मचारी को जनपद कन्नौज के छिबरामऊ लोकेशन पर ई,एम,ई के पद पर नियुक्ति देकर जिला अधिकारी के आदेश को खुली चुनौती ही नहीं दी है बल्कि जिला अधिकारी के सामने अपने आपको ताकतवर सिद्ध करने का प्रयास किया है, उपरोक्त संबंध में 108 102 एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने बताया है कि सरवन खेड़ा लोकेशन के तत्कालीन एमरजैंसी मैनेजमेंट एजुकेटिव राज गौतम के द्वारा उपरोक्त लोकेशन में रहने वाली 102 एंबुलेंस सेवा के वाहन के नवंबर 2025 माह में 42 फर्जी ट्रिप लगाए जाने का मामला सामने आया था उपरोक्त मामले के संबंध में जिला अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया गय…
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
27वीं बार रक्तदान कर दिया जीवन दान
बांदा स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय साक्षी पैलेस में किसानों के मसीहा
लव सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ,अब तक न्याय
Leave a Comment: