उमरिया 25 दिसंबर को रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर
समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिला रेड क्रॉस भवन उमरिया
लव सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ,अब तक न्याय
*फतेहपुर: मवई गांव में मजार तोड़ने का वीडियो वायरल, तनाव की स्थिति, पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारी को हिरासत में लिया*
नोट: वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की हमारा अखबार पुष्टि नहीं करता है।
लव सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ,अब तक न्याय
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में एक मजार को तोड़े जाने की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग, जिन्हें भगवा वस्त्र पहने दिखाया गया है, हथौड़ों से मजार की संरचना को क्षतिग्रस्त करते नजर आ रहे हैं।आरोप लगाया जा रहा है कि यह कार्रवाई बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। फतेहपुर पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में धार्मिक स्थलों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी हुई है। आगे की जांच जारी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिला रेड क्रॉस भवन उमरिया
डंडे से पीठ पीठ कर की हत्या उमरिया के बांधवगढ़ में मांस बढ़ाते पकड़े
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
Leave a Comment: