फतेहपुर: मवई गांव में मजार तोड़ने का वीडियो वायरल, तनाव की स्थिति, पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारी को हिरासत में लिया
लव सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ,अब तक न्याय
बांदा स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय साक्षी पैलेस में किसानों के मसीहा
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी मूल भारतीय चरित्र, ग्रामीण संस्कृति और नैतिक मूल्यों की गहरी समझ रखने वाले महान नेता थे। उनकी नीतियाँ अपने समय से आगे की सोच का प्रतीक थीं, जो आज भी देश को दिशा दिखाती हैं और किसान, मजदूर व मेहनतकश वर्ग को आत्मबल प्रदान करती हैं। उन्होंने देशवासियों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
कार्यक्रम का संचालन प्रमुख जिला महासचिव नईम नेताजी ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और किसान हितैषी नीतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व जिला महासचिव भोला सेंगर, जिला महासचिव वैश्य अमित गुप्ता, मनीष, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फैसल खान, रविंद्र गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोहम्मद याकुब खान, व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राहुल साहू, युवा नगर अध्यक्ष जीतू श्रीवास सहित संदीप तिवारी, एहसान अली, इरफान अली, जहां अली, रिजवान भाई, देश कुमार, हनीफ भाई, नाजिम भाई, अतीक भाई, अभिषेक छोटू, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद ताहिर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ,अब तक न्याय
समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिला रेड क्रॉस भवन उमरिया
डंडे से पीठ पीठ कर की हत्या उमरिया के बांधवगढ़ में मांस बढ़ाते पकड़े
Leave a Comment: