कंधे पर स्टार सजने से पहले ही सस्पेंड हुए दीवान जी चिलम से गंजा खींचते और दारू का जाम छलकाते हुआ था वीडियो वायरल
सकरन/सीतापुर कंधे पर सितारे सजने से पहले ही दीवान जी सस्पेंड हो गए उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन का आदेश आ चुका था
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।
लखनऊ में सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत
लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में 23 वर्षीय राहुल गौतम की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल गौतम बंथरा के गुलाबखेड़ा गांव निवासी मजदूर महेश गौतम का पुत्र था और खुद भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर कासिमखेड़ा तिराहे पर दही लेने बाइक से निकला था। इसी दौरान बंथरा-बिजनौर रोड पर दुदइया खेड़ा स्थित ग्लोरी पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एम्बुलेंस से सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
राहुल के परिवार में पिता महेश गौतम, मां गुड़िया, दो विवाहित बड़ी बहनें और एक विवाहित बड़ा भाई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सकरन/सीतापुर कंधे पर सितारे सजने से पहले ही दीवान जी सस्पेंड हो गए उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन का आदेश आ चुका था
हंसराज वर्मा
Leave a Comment: