*माननीय राज्यपाल जी का फतेहपुर दौरा*
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
हंसराज वर्मा
सीतापुर में मंगलवार सुबह महमूदाबाद के सिधौली रोड स्थित एक तालाब में एक कार डूब गई। हादसे के दौरान कार चालक समय रहते गाड़ी से कूद गया, जिससे उसे कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, कार मालिक रमाकांत पुत्र श्यामलाल कुमारन पुरवा, थाना रेउसा के निवासी हैं। वह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए महमूदाबाद आए थे। इसी दौरान उनकी कार में कुछ तकनीकी खराबी आ गई।
कार मालिक ने खराबी ठीक कराने के लिए गाड़ी को सिधौली रोड के पास तालाब किनारे खड़ा किया था। मरम्मत के बाद जैसे ही चालक ने गाड़ी स्टार्ट की, गलती से उसका पैर एक्सीलेटर पर चला गया।
एक्सीलेटर दबने से कार झटके के साथ सीधे तालाब में जा गिरी। जिस स्थान पर तालाब में बुलबुले उठते दिखाई दे रहे हैं, उसी जगह कार के डूबे होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल कार को तालाब से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चांदपुर थाना अध्यक्ष विनोद पटेल की सूझबूझ एवं तेज कार्यवाही से साइबर सेल थाना चांदपुर की टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के पन्द्रह हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गये।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भरतकूप पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त से 09 किलो 150 ग्राम सूखा गांजा व थाना बरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त से 320 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार
Leave a Comment: