चांदपुर/फतेहपुर:- साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अनुप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में पीड़ित द्वारा 1930 पर कॉल कर की गई शिकायत की जांच के अनुक्रम में थाना चांदपुर की साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित पद्मेश कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 रामपुर कुर्मी साल्हेपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के खाते में साइबर फ्राड के 15,000/ रुपये वापस कराये गये । पीड़ित ने साइबर क्राइम होने के बाद जारी साइबर अपराध हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर साइबर सेल टीम थाना चांदपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई । पीड़ित ने उच्चाधिकारियों और साइबर सेल थाना चांदपुर का आभार व्यक्त किया है।
पुलिस टीम का विवरण:-
1.थानाध्यक्ष श्री विनोद थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर
2.व0उ0नि0 श्री सौरभ कुमार पाण्डेय
3.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
4.का0 नरेन्द्र सिंह
5.का0 दिलीप कुमार (संवाददाता रवि सिंह)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: