गीडा में शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ गीडा, एनएचएआई और टोल प्लाजा के अधिकारी शामिल हुए।


गोरखपुर  थाना गीडा में शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीओ गीडा, एनएचएआई और टोल प्लाजा के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में अवैध कट को बेरीकेंड करने, संकेत चिन्ह लगाने, आपातकालीन दूरभाष नंबर के साथ पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु गति सीमा में चलने हेतु मैसेज प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि वे शीतलहर और कोहरे के दौरान सावधानी बरत सकें और दुर्घटनाओं से बच सकें।सीओ गीडा ने बताया कि शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और दुर्घटनाओं से बचें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।