पीलीभीत :: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने सांसद खेल महोत्सव का किया उद्घाटन
मंत्री ने सीनियर बालक वर्ग के विजेताओं एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता सिमरन सिंह को किया सम्मानित
विधायक बाबूराम पासवान के साथ लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की।
दिनांक 21 दिसंबर, रविवार की सायं नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान के साथ लखनऊ स्थित कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने पूरनपुर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं नागरिक हितों से संबंधित विषयों पर माननीय मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा संबंधित मांगों का एक पत्रक सौंपा। पत्रक में नगर की प्रकाश व्यवस्था, नई नाली निर्माण, सड़कों के विकास और नये निर्माण एवं नगर सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय सम्मिलित थे।
माननीय मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पूरनपुर नगर के समुचित एवं सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। (श्रीकृष्ण भास्कर)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मंत्री ने सीनियर बालक वर्ग के विजेताओं एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता सिमरन सिंह को किया सम्मानित
चीनीमिल महमूदाबाद के लिए गन्ना ढो रहे ट्रैक्टर–ट्रॉलियों पर उठे बड़े सवाल
विकासखंड पाली क्षेत्र के ग्राम कररिया स्थित एन.जी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। लंबी कूद, ऊंची कूद,सौ मीटर की दौड़, कबड्डी,खो- खो आदि खेल कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाली के प्रमुख शशि कुमार सिंह ने की।
Leave a Comment: