महमूदाबाद में तालाब में डूबी कारः तकनीकी खराबी ठीक कराते समय हुआ हादसा, चालक सुरक्षित
हंसराज वर्मा
सकरन/सीतापुर कंधे पर सितारे सजने से पहले ही दीवान जी सस्पेंड हो गए उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन का आदेश आ चुका था
सकरन/सीतापुर कंधे पर सितारे सजने से पहले ही दीवान जी सस्पेंड हो गए उप निरीक्षक पद पर प्रमोशन का आदेश आ चुका था उनके कंधे पर सितारे सजने थे लेकिन दिन में चिलम से गांजे का सुट्टा लगाते रात में दारू का जाम छलकाते दीवान जी का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर इतना छाया कि उसे कप्तान साहब ने संज्ञान मे ले लिया और तत्काल एक्शन लेते हुए उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत पुलिस कर्मी को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया बताते चलें की डायल 112 पर तैनात मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार दुबे प्रमोशन पाकर उप निरीक्षक बने थे इसका आदेश दो दिन पूर्व आ चुका था दीवान से उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत धर्मेंद्र कुमार दुबे की खाकी वर्दी के कंधों पर सितारे सज़ने थे इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए दो वीडियो ने प्रोन्नत पाए उप निरीक्षक की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया बताते हैं कि एक वीडियो में पुलिस कर्मी धर्मेंद्र कुमार दुबे चिलम से सुट्टा लग रहे हैं तो दूसरे वायरल वीडियो में वह एक मेज पर पूरी सब्जी खाने के साथ ग्लास में शराब के जाम छलका रहे हैं पुलिस कर्मी की अनुशासनहीनता के दोनों वीडियो ने उनकी समाज में जमकर किरकिरी कराई वीडियो से खाकी की छवि पर भी काला दाग लगा मामला पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के संज्ञान में आया उन्होंने कंधे पर स्टार सजने से पहले ही दीवान से उपनिरीक्षक बने धर्मेंद्र कुमार दुबे को तत्काल निलंबित कर दिया उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
चांदपुर थाना अध्यक्ष विनोद पटेल की सूझबूझ एवं तेज कार्यवाही से साइबर सेल थाना चांदपुर की टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के पन्द्रह हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गये।
Leave a Comment: