विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीसलपुर तहसील मुख्यालय पर ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज के द्वारा सामाजिक धार्मिक एवं मानव सेवा क्षेत्र में किए गए असाधारण कार्यों के आधार पर भारत रत्न देने हेतु मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीसलपुर के उप-जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा। जिसमें ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज को उनके असाधारण कार्यो के लिए भारत रत्न देने की मांग की गई। इसके साथ ही नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉक स्तर पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
विश्व हिंदू महासंघ भारत के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन बीसलपुर उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया की गोरक्षक पीठाधीश्वर गोरखपुर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में धर्मांतरण एवं लव जिहाद को रोकने का विषय रहा हो या फिर जातिगत विधारधारा के विपरीत सामाजिक समरसता के आधार पर सनातन संस्कृति की स्थापना धार्मिक क्षेत्र में महाराज के द्वारा अयोध्या श्री राम लला की स्थापना एवं राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में जो भूमिका रही है उन्हें शब्दों के रूप में व्यक्त कर पाना बहुत कठिन होगा। ब्रह्मलीन महाराज ने सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के अलावा मानव सेवा के क्षेत्र में भी असाधारण कार्यों को सम्पन्न करने में विशेष भूमिका निभाई। जिसमें गरीब बच्चों की शिक्षार्थ हेतु स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय की स्थापना तथा असहाय रोगियों के लिए अस्पतालों की स्थापना तथा कई अन्य प्रकार की मानव तथा प्रकृति सेवा में अपना योगदान दिया है। अतः उत्तर प्रदेश सरकार से विश्व हिंदू महासंघ (भारत) द्वारा यह मांग की जाती है कि ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ महाराज के निस्वार्थ एवं सामाजिक समर्पण भाव को देखते हुये उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सुशोभित किया जाए।
विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के जिला अध्यक्ष शिवदयाल वर्मा ने जिला स्तरीय कार्यकारिणी तथा जनपद की विभिन्न तहसील स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर पदाधिकारी से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन के विचारधारा के अनुरूप निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपेक्षा की।इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवदयाल, जिलाउपाध्यक्ष छेदालाल मौर्य, अमरिया तहसील अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, अमरिया ब्लॉक अध्यक्ष दयाशंकर वर्मा, जिलामंत्री महेश दिवाकर सहित विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: