महमूदाबाद महिला अस्पताल परिसर से अतिक्रमण हटाः बुलडोजर से कार्रवाई, टूटी बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू
हंसराज वर्मा
आगरा उत्तर प्रदेश शीत लहर से पशुधन की सुरक्षा के लिये एडवाइजरी जारी,
संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
शीत लहर से पशुधन की सुरक्षा के लिये एडवाइजरी जारी,
आगरा.19.12.2025/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 पाण्डेय ने अवगत कराया है कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 पाण्डेय ने शीत लहर शुरू होने और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए पशुपालकों के लिये एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने पशुपालकों से पालतू पशुओं को ठंड से बचाने की समुचित व्यवस्था करने और सभी नागरिकों से निराश्रित पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखते हुए उनके लिये यथासंभव ठंड से बचाव की व्यवस्था करने की अपील की है। एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है ठंड से पशु-पक्षियों का शरीर तापमान कम होने पर बीमार हो सकते हैं, दुग्ध उत्पादन में कमी आ सकती है, प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है और गंभीर मामलों में मृत्यु तक हो सकती है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि रात में पशु आवास को सभी तरफ से ढककर ठंडी हवाओं से बचाए, पशुओं को गर्म कपडे़ या जूट के बोरे से ढकें, सतुलित आहार बढाए जिसमें गन्ने का चारा, हरा चारा के साथ भूसा-पराली, सरसों-मूंगफली की खल और गुड़ शमिल करें। सूर्य प्रकाश वाले शेड बनाएं और दिन में पशुओं को धूप में बांधें। नवजात शिशुओं को खीस और कोलेस्ट्रम पिलाएं। पशु आवास में अलाव जलाएं लेकिन रोशनदान खोलकर धुआं बाहर निकालें। फर्श सूखा रखें और पुआल या भूसा बिछाएं। पशुओं को ताजा या गुनगुना पानी पिलाएं तथा प्रसव के बाद मां को आजवाइन मिला गुनगुना पानी दें। भेड-बकरियों को टीका लगवाएं तथा गर्भवती पशुओं और नवजातों का विशेष ध्यान रखें। पशुओं के कान में टैग लगवाकर पशुपालन विभाग की निः शुल्क सुविधाएं प्राप्त करें। बीमारी होने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय या 1962 पर संपर्क करें तथा आपदा से मृत्यु होने पर राजस्व विभाग से राहत राशि के लिये संपर्क करें। साथ ही पशुपालकों को निर्देश दिया गया है कि शीत लहर में पशुओं को मेले में न ले जाएं, ठंडा चारा या रात का ठंडा पानी न पिलाए, पशु आवास में अत्यधिक धुंआ न करें, मृत पशुओं को सड़क किनारे न फेंकें और अलाव के पास छोटे पशु बच्चों को खुला न छोडें बल्कि बांधकर रखें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हंसराज वर्मा
2026: नए साल के पहले महीने में बनेंगे कई शुभ योग, दिलाएंगे सुख-समृद्धि नई दिल्ली। नए साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ संकेतों के साथ होने जा रही है। जनवरी 2026 में कई ऐसे दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला स
2026: नए साल के पहले महीने में बनेंगे कई शुभ योग, दिलाएंगे सुख-समृद्धि नई दिल्ली। नए साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ संकेतों के साथ होने जा रही है। जनवरी 2026 में कई ऐसे दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला स
Leave a Comment: