ब्यूरो चीफ प्रेस रिपोर्टर बालोद जिला छत्तीसगढ़ रोमेद्र कुमार सोनवानी स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 146वें सप्ताह भी स्वच्छता अभियान जारी, दुर्ग और भुवनेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम दुर्ग/भुवनेश्वर।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 146वें सप्ताह भी स्वच्छता जागरूकता अभिया


ब्यूरो चीफ प्रेस रिपोर्टर बालोद जिला छत्तीसगढ़
रोमेद्र कुमार सोनवानी


स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 146वें सप्ताह भी स्वच्छता अभियान जारी, दुर्ग और भुवनेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग/भुवनेश्वर।स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 146वें सप्ताह भी स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एक ओर ग्राम नगपुरा, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा के कथावाचन स्थल पर तथा दूसरी ओर भुवनेश्वर (उड़ीसा) के गणेश मंदिर परिसर में संचालित किया गया।

समिति के मार्गदर्शन में नगपुरा स्थित कथा स्थल पर लगातार द्वितीय दिवस समिति के आजीवन सदस्य भागीरथी सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्रद्धालुओं को सुबह गर्म चाय का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से उपयोग किए गए कप इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई तथा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप कराया गया।

कथा श्रवण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से प्रथम दिवस से अंतिम दिवस तक कथा स्थल को स्वच्छ बनाए रखने, कचरे को डस्टबिन में डालने और स्वच्छता का पालन करने का आग्रह किया गया। समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है, इसलिए श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में कथा का श्रवण करें।

आजीवन सदस्य भागीरथी सिन्हा ने कहा कि समिति स्वयं स्वच्छता का पालन कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।

इसी क्रम में समिति के आजीवन सदस्य चितरंजन दुर्गा देशमुख द्वारा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के गणेश मंदिर परिसर में लगातार तीसरे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस संयुक्त स्वच्छता अभियान में भागीरथी सिन्हा, चितरंजन दुर्गा देशमुख, चंपा देशमुख, हामेश्वर देशमुख, हेमेंद्र साहू,गुणराज पटेल,अनुपम, अनुराग, पुर्णिमा, पीयूष देशमुख सहित अन्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।