ब्यूरो चीफ प्रेस रिपोर्टर बालोद जिला छत्तीसगढ़ रोमेंद्र कुमार सोनवानी सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक गुरु शिरोमणि बाबा घासीदास जी की जयंती पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहंदा, बो


ब्यूरो चीफ प्रेस रिपोर्टर बालोद जिला छत्तीसगढ़ 
रोमेंद्र कुमार सोनवानी


सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक गुरु शिरोमणि बाबा घासीदास जी की जयंती पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहंदा, बोरगहन (फुण्डा) एवं फुलझर (पैरी) में आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।

इस दौरान ग्राम बोरगहन (फुण्डा) में सतनामी समाज खुला मंच निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

     इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा।सात्विक जीवन गुरू घासीदास के संदेशों और उनकी जीवनी का प्रसार पंथी गीत व नृत्यों के जरिए भी व्यापक रूप से हुआ। यह छत्तीसगढ़ की प्रख्यात लोक विधा भी मानी जाती है। गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया।
इस अवसर पर भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, रामेश्वर चंद्राकर जी जनपद सदस्य, श्रीमती ममता सेन जनपद सदस्य, श्रीमती राजेश्वरी पडोटी सरपंच, श्रीमती प्रतिमा देश लहरे जी सरपंच, संतराम चंद्राकर जी, रामसागर सिन्हा जी, शंकर लाल देश लहरा जी, सुनील चंद्राकर जी, सागर साहू, सुखदेव जोशी जी, लक्ष्मण कुमार जोशी जी, मनीष सेन जी, चित्रांश एवं समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।