जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार बांदा का किया संयुक्त निरीक्षण।
गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय
बांदा।
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष अल्पना द्वारा बुधवार को दोपहर 3:30 बजे जिला कारागार बांदा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधी
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार बांदा का किया संयुक्त निरीक्षण।
गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय
बांदा।
जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष अल्पना द्वारा बुधवार को दोपहर 3:30 बजे जिला कारागार बांदा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीपाल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेन्द्र सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, कारागार अस्पताल एवं पाकशाला का गहन निरीक्षण किया। बैरकों में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई, जिसमें तीन बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराए गए। वहीं एक बंदी की उच्च न्यायालय में जेल अपील दाखिल कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
पाकशाला में भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार पाया गया। जिला जज ने वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण कर मच्छरों से बचाव हेतु बैरकों एवं खुले स्थानों पर मच्छर जाली लगाए जाने के निर्देश जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम को दिए।
जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। साथ ही सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी बंदियों को गर्म कपड़े एवं कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: