रिपोर्ट-दीप सिंह
अज्ञात चोरों ने ट्रक चालक को मारी गोली।
कन्नौज -यूपी के जनपद कन्नौज में चोरों के हौसले बुलंद नहीं रहा पुलिस का डर,नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी का विरोध करना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। अज्ञात चोरों ने चालक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घट
रिपोर्ट-दीप सिंह
अज्ञात चोरों ने ट्रक चालक को मारी गोली।
कन्नौज -यूपी के जनपद कन्नौज में चोरों के हौसले बुलंद नहीं रहा पुलिस का डर,नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी का विरोध करना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। अज्ञात चोरों ने चालक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना थाना छिबरामऊ क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित पावर हाउस के पास की है। बताया गया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, इसी दौरान अज्ञात चोर ट्रक की टंकी से डीजल चोरी कर रहे थे। शोर होने पर चालक की नींद खुल गई और उसने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया।गोली लगने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सिकंदरपुर चौकी पुलिस ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: