ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर -कानपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध तेज़, ईडी के आरोप पत्र को दिल्ली की स्थानीय अदालत द्वारा लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर -कानपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध तेज़, ईडी के आरोप पत्र को दिल्ली की स्थानीय अदालत द्वारा लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नगर–ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ले जाकर कुछ देर हिरासत में रखा। इस दौरान थाना परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी की। संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि सरकार ईडी, सीबीआई और पुलिस का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है और सड़कों पर उतरकर इस कथित दमनकारी नीति का विरोध जारी रखेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: