पुलिस पहल से शिक्षा पुनः


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना जहानाबाद मिशन शक्ति केन्द्र/मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण अपने माता-पिता से अलग हुयी 02 बालिकाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया।

थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला का अपने पति से विवाद के कारण तलाक हो गया था। जिसके उपरान्त दंपती ने अपनी दोनों पुत्रियों को छोड़ दिया। जिस कारण उनके नाना-नानी उनको अपने घर ले आए परंतु आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण बच्चियों को स्कूल में पढ़ा नहीं सके।

उक्त सम्बन्ध में आज दिनांक 15.12.2025 को महिला सुरक्षा केन्द्र टीम द्वारा उक्त लड़कियों के परिवार की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के मार्गदर्शन में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने हेतु सराहनीय पहल की गई। टीम द्वारा दोनों बालिकाओं को विद्यालय में प्रवेश एवं अध्यापन हेतु किताबें व स्कूली ड्रेस एवं अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया। महिला सुरक्षा केन्द्र टीम द्वारा बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। इस मानवीय एवं प्रेरणादायक कार्य की आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।