आपको बताते चले कि दिनांक 12.12.2025 को थाना छावनी के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम बभनगावा में एक महिला से करीब 48,000/- रूपये लूट लिया गया था


, जिसके संबंध में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 297/2025 धारा 304 BNS पंजीकृत किया गया था। दिनांक 16.12.2025 को थाना छावनी पुलिस, SOG, स्वाट व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1. हर्षित कुमार रंजन पुत्र यज्ञ प्रसाद निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष, 2. बृजेश कुमार पुत्र स्व0 शोभनाथ निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष व 3. राजकुमार उर्फ लड्डू लाल पुत्र कुन्नू लाल निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 14.09 बजे रहमतुल्ला के बंद मुर्गी फार्म के पास साबित अली के बाग राम जानकी रोड से लूट का सामान, रूपया व लूट की घटना में प्रयुक्त होने वाले दो पहिया वाहन के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 297/2025 धारा 304 में धारा 309(4), 317(2) BNS व 207 M.V Act की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.  हर्षित कुमार रंजन पुत्र यज्ञ प्रसाद निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष।
2.  बृजेश कुमार पुत्र स्व0 शोभनाथ निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष। 
3.  राजकुमार उर्फ लड्डू लाल पुत्र कुन्नू लाल निवासी रेवरादास थाना हरैया जिला बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
1. 48000/- रूपया (लूट का) ।
2. 03 अदद बचत खाता पासबुक, 01 हैंडबैग ।
3. 01 BLO कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 मुफ्त उपचार कार्ड, 01 आधार कार्ड ।
4. 01 एंड्राइड मोबाइल (सैमसंग कंपनी)।
5. 01 मोटरसाइकिल प्लैटिना (वाहन सं0 UP72 S 9350) ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.  थानाध्यक्ष छावनी  जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती ।
2.  उ0नि0  चंदन कुमार स्वाट प्रभारी जनपद बस्ती।
3.  निरीक्षक विकास यादव एसओजी प्रभारी जनपद बस्ती।
4.  उ0नि0  शेषनाथ यादव सर्विलांस टीम जनपद बस्ती। 
5.  व0उ0नि0 सत्येंद्र यादव, उ0नि0  शशि शेखर सिंह, उ0नि0  सभाजीत मिश्रा, उ0नि0  शोभा यादव थाना छावनी जनपद बस्ती।
6.  हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 रामायण धर दुबे, का0 धनवंत गुप्ता, का0 केशव यादव थाना छावनी जनपद बस्ती। 
7.  हे0का0 पवन तिवारी, का0 किशन सिंह, का0 शुभेंद्र तिवारी, का0 अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती ।
8.  हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 इरशाद, हे0का0 अभय उपाध्याय एसओजी टीम जनपद बस्ती।
9.  हे0का0 सत्येंद्र सिंह, हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव सर्विलांस टीम जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।