मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर प्रणता ऐश्वर्या ने विकास खण्ड कसमण्डा क्षेत्र में तीन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को विकास खण्ड कसमण्डा के ग्राम पंचायत पतारा कला मे बने पंचायत  भवन का मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर निरीक्षण करने पहुंची थी जहां पर पंचायत भवन में ताला लटका मिला दुसरी ग्राम पंचायत हर्दी 
पंचायत भवन में आंगनबाड़ी संचालित होती है जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने सचिव रागिनी,शर्मा को फटकार लगाते हुए पंचायत सहायक मौजूद न होने का कारण पूंछा,सचिव पंचायत भवन मे कम्प्यूटर सिस्टम को आन न कर सकीं हर्दी पुरवा मे विद्यालय में बच्चों
से शिक्षा के विषय मे जानकारी की 
विद्यालय का रंग रोगन कराने के मुख्य विकास अधिकारी ने जिम्मेदार
को निर्देश दिए सुरैचा में पंचायत भवन का निरीक्षण किया उस समय पंचायत सहायक उपस्थित नही मिले
कसमण्डा क्षेत्र मे अधिकांश पंचायत भवन सफेद हांथी साबित हो रहे है
ग्रामीण ब्लॉक व तहसील के चक्कर लगाकर अपना कार्य कराते हैं कुछ ही पंचायत भवन कसमण्डा क्षेत्र मे होगे जो संचालित होगें कुछ ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक पंचायत भवन मे बैठना नही चाहते तो वह  बहाना बनाकर अधिकारियों को गुमराह करते है इस संबंध मे खण्ड विकास अधिकारी राकेश श्रीवास्तव से फोन कर कसमंडा ब्लॉक में बने पंचायत भवन लगभग कितने सक्रिय है यह सवाल किया गया जिस पर उन्होंने बताया लगभग सभी पंचायत भवन सक्रिय है जो पंचायत भवन अभी कम्प्लीट नही हुये वहा कार्य जारी है बसईडीह पंचायत भवन को लेकर बीडीओ ने बताया वहां एक पागल आदमी है जो उसे संचालित नहीं होने देता पंचायत भवन के आस पास गन्दगी को दिखवाने की बात कहे है देखा जाये तो बीडीओ कसमण्डा जान कर भी अन जान बने है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।