गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र स्थित रिठुआखोर गांव में आज सुबह लगभग 6:30 बजे सरकारी पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग बिना किसी अनुमति के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने उनसे अनुमति पत्र दिखाने को कहा, तो वे कोई भी वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पाली क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा अक्सर सरकारी एवं हरे पेड़ों की अवैध कटाई की जाती है, जिसके कारण पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस तरह की गतिविधियाँ रुक नहीं रही हैं।मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बार-बार रेंजर का नाम लेते हुए दावा किया कि पेड़ों को रेंजर के निर्देश पर काटा जा रहा है। इस बयान ने ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी पैदा कर दी है।
इस मामले में जब गोरखपुर के डीएफओ विशाल यादव से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पूरी जांच कराई जाएगी। सहजनवां रेंजर देवेंद्र कुमार ने भी पुष्टि की कि टीम को जांच के लिए भेज दिया गया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ के पास फोन लगाने पर उनका फोन नहीं उठ रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।