भूरी सिंह आगरा। ग्लो वर्ल्ड कॉन्वेंट स्कूल


खासपुर, दयालबाग आगरा में आज छोटे छोटे बच्चों ने पाक कला का प्रदर्शन करते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया। 
पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 
प्रतियोगिता प्रभारी सूची शर्मा गीता वर्मा ने प्रतियोगिता का कुशल संचालन किया, आयोजन को सफल बनाने में राधिका, रागिनी, अनुष्का, निधि, खुशी यादव आदि की सराहनीय भूमिका रही।
विद्यार्थियों द्वारा दो प्रकार का भोजन तैयार किया गया जिसमें आग की सहायता से भोजन तैयार करना व बिना आग के भोजन तैयार करना शामिल था। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न व्यंजन तैयार कर न केवल अपने कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि स्वस्थ भोजन के महत्व को भी दर्शाया। 
विद्यार्थियों ने देशी और विदेशी शैली से भोजन तैयार किया, तो वही खासपुर गांव के बच्चों ने अपने गांव की तर्ज पर चूल्हा बनाकर भोजन तैयार किया।
विद्यालय प्रबंधक बृजनंदन दीक्षित और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसे ही रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।