राष्ट्र गौरव और राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है,


 लेकिन महमूदाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (महिला) के परिसर से जो तस्वीर सामने आई, उसने हर जिम्मेदार नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया। अस्पताल परिसर में कचरे व कबाड़ के ढेर में भारत का राष्ट्रीय ध्वज पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराज़गी व्याप्त हो गई।

जानकारी मिलते ही एक स्थानीय मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अत्यंत संवेदनशीलता और सम्मान के साथ तिरंगे को उठाया, माथे से लगाया और उसे संरक्षित करते हुए महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्साधिकारी को सुपुर्द किया। मीडिया कर्मी के इस कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—
जब किसी संस्थान का स्टाफ राष्ट्रीय ध्वज जैसे सर्वोच्च प्रतीक का सम्मान नहीं कर सकता, तो उनकी कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को लेकर स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं।

स्थानीय नागरिक बताते हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (पुरुष) के अधीक्षक अस्पताल परिसर के हर कोने पर कड़ी निगरानी रखते हैं, वहीं महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की चिकित्साधिकारी न तो शिकायतें सुनती हैं और न ही परिसर की व्यवस्था पर ध्यान देती हैं। लापरवाही के ऐसे उदाहरण संस्थान की छवि को धूमिल करते हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि महमूदाबाद के तहसीलदार और एसडीएम अपनी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ छवि के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनसे कड़े कदम की अपेक्षा की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग उठाई है कि राष्ट्रध्वज के अपमान जैसे संवेदनशील मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष है। लोगों का स्पष्ट कहना है—
“राष्ट्रध्वज का अपमान कोई नहीं सहेगा… हिंदुस्तान सहेगा ही नहीं!”

कई लोग इस घटना को गंभीर राष्ट्रीय प्रतीक अपमान का मामला बताते हुए कहते हैं कि ऐसी लापरवाही करने वालों पर कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना न सिर्फ संवेदनशीलता का प्रश्न है बल्कि सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर प्रश्न चिह्न लगाती है।

स्थानीय प्रशासन से लोग मांग कर रहे हैं कि तुरंत जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि तिरंगे का सम्मान हर संस्थान में सर्वोच्च प्राथमिकता बने रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।