संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर


घाटमपुर ब्लाक क्षेत्र के ललकीपुरवा गाँव में एक उम्मीद कल्याण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव द्वारा ग्राम वासियो को निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया जिसमें कुलवंती हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम द्वारा लगभग 154 मरीजों की निशुल्क जाँच की और मुफ्त दवा दी गयी और गंभीर रोगो से बचने के लिए संबधित सलाह दी गई वही सुबह से शाम तक मरीजों का मेला लगा रहा ग्रामीणों ने बताया एक उम्मीद समाज कल्याण समिति और राहुल यादव ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा गाँव में लोगो मदद मिल रही है गाँव मे निशुल्क मेडिकल कैम्प एक सैकड़ा से अधिक मरीजों ने जाँच करवा कर दवा दी गयी तथा संबधित उपाय व जानकरी दी गयी ग्रामीणों ने बताया गाँव मे लोग बिना जाँच के दवा का उपयोग करतें हैं जो कभी कभी हानिकारक होता है और बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है जिससे कभी बड़ी घटना हो जाती अब गाँव मे निशुल्क कैम्प लगने से सबने अपनी अपनी जाँच करवा ली है
उनके प्रयास से अनेको कार्य शुरु किये गये हैं कुलवंती अस्पताल चिकित्सा टीम  डा इरफ़ान डा पुष्पांजलि जी द्वारा लोगों की जांच की गयी और जानकारी दी गयी इस मौके पर तिरुपनक सिंह, ऋतिक यादव, जनकराम , पप्पू यादव, मान सिंह, अमर सिंह यादव, जय सिंह, अरुण , अंशु व पत्तर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।