बंथरा। नगर पंचायत बंथरा वार्ड नंबर 4 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शनिवार को बाबा साहब के महानिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, बंथरा में महानिर्वाण दिवस पर किया माल्यार्पण

बंथरा। नगर पंचायत बंथरा वार्ड नंबर 4 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में शनिवार को बाबा साहब के महानिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान विमला बहादुर, सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार, सभासद रेखा गौतम, पूर्व प्रधान विनोद शुक्ला, प्रदीप यादव, अशोक कश्यप, आशीष कुमार, इंद्रेश यादव, कृष्ण कुमार बाजपेयी सहित कई लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उपस्थित लोगों ने मिलकर बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने “जय भीम – जय भारत” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।