ब्यूरो चिप पुखराज वैष्णव सुरत गुजरात
राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन जयपुर की तैयारी हेतु राजस्थान फाउंडेशन सूरत चैप्टर की बैठक संपन्न
ओम फिटनेस योग संस्थान की समर्पित साधिका श्वेता साहनी ने मात्र दो वर्षों में योग साधिका से लेकर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी तक का उल्लेखनीय सफर तय किया है
उनका यह प्रेरक परिवर्तन न केवल योग की शक्ति का प्रमाण है, बल्कि यह दिखाता है कि दृढ़ इच्छा, निरंतर अभ्यास और गुरु मार्गदर्शन से जीवन में असंभव भी संभव हो जाता है। दो वर्ष पूर्व विंध्यवासिनी पार्क, मोहद्दीपुर में आयोजित ओम फिटनेस योग संस्थान के निःशुल्क योग क्लास में प्रीति आनंद के सुझाव पर पहली बार आने वाली श्वेता साहनी मोटापा, बीपी और अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं। इससे पहले उन्होंने एक अन्य योग क्लास को शुल्क देकर ज्वाइन किया और फिर एक वर्ष जिम में भी रहीं, लेकिन कठोर वर्कआउट के कारण कमर की नसों में ब्लॉकेज होने लगा, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई। 18 अक्टूबर को ओम फिटनेस योग संस्थान की निःशुल्क योग क्लास से जुड़ते ही उनका जीवन नए आयामों की ओर बढ़ा। पहले सप्ताह में ही ढाई किलो वजन कम, और लगभग ढाई महीनों में 17 किलो वजन घटाकर उन्होंने अपने जीवन में अद्भुत परिवर्तन लाया। बीपी की दवाइयां बंद हुईं और स्वास्थ्य तेजी से सुधरा। यहीं से उनका गुरुजनों के प्रति लगाव बढ़ता गया, और वे सेवा के पथ पर आगे बढ़ती चली गईं। संस्थान की वरिष्ठ साधिका पी ए राजकुमारी रतना ने उनकी लगन और सेवा भाव को देखते हुए पहले उन्हें मीडिया प्रभारी बनाया। तत्पश्चात, सेवा, अनुशासन और सक्रियता को देखते हुए उन्हें महिला प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। विगत दो वर्षों में संस्थान द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम को सफल बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके निरंतर समर्पण को देखते हुए संस्थान के योगाचार्य योगी धर्मेंद्र प्रजापति (योगी धर्मेश्वर) ने आयोजित रक्तदान शिविर में उन्हें जिला महिला निरीक्षक प्रभारी के रूप में घोषित किया। वे अब तक पांच बार रक्तदान कर चुकी हैं, जो उनकी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।
श्वेता साहनी ने गुरुजी के संकल्पों को साकार करने हेतु सात महिलाओं का विशेष समूह तैयार किया, उनके साथ बैठकें कीं और समाज में घर-घर जाकर योग, सेवा और संस्थान की गतिविधियों के बारे में जागरूकता फैलाई। इसी जनसहयोग से चार महीनों में एक ई-रिक्शा की व्यवस्था करके संस्थान को सौंपा, जिससे प्रचार-प्रसार और सामाजिक अभियान और अधिक प्रभावी हो सके।एक गृहिणी और ब्यूटी पार्लर संचालक होते हुए भी उन्होंने योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्वेता साहनी कहती हैं— “गुरुजी द्वारा लिए गए संकल्पों को पूरा करना हम सभी का कर्तव्य है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे योग के साथ सेवा का ऐसा पवित्र अवसर मिला है।” ओम फिटनेस योग संस्थान उनकी इस अद्वितीय यात्रा, सेवा, त्याग और समर्पण के लिए हृदय से अभिनंदन करता है। उनकी प्रेरणा से अनेक महिलाओं में उत्साह जागृत हो रहा है और समाज में योग एवं सेवा की नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन जयपुर की तैयारी हेतु राजस्थान फाउंडेशन सूरत चैप्टर की बैठक संपन्न
बांदा पैलानी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आज जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस
लखनऊ / Lucknow बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार सिद्धार्थ ने की। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संब
Leave a Comment: