पीड़ित न्याय के लिए भटक रहा


कन्नौज। थाना सकरावा क्षेत्र के नगला धरमाई के रहने वाले उमेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। उमेश के अनुसार आरोपी दबंग लोग हैं, जो शिकायत करने पर उन्हें धमकाते भी हैं।उमेश का कहना है कि वही व्यक्ति सरकारी जमीनों पर कब्जा कर बेचता है और सरकारी स्कूल की जमीन पर भी मकान बना चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कई बार थाने और अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।उमेश यादव ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी जमीन वापस दिलाई जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।