किसान रवि की बुवाई समाप्त के कगार पर
कृषि विभाग रवि फसल के संबंध में कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का किया आयोजन
कमला नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक बड़े हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया। गैं
कमला नगर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक बड़े हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया। गैंग से जुड़े एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गैंग के मुख्य संचालक तीन अभियुक्त अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग लोगों को जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की वसूली करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन और पैन ड्राइव बरामद हुईं, जिनमें कई पीड़ितों के गोपनीय वीडियो और चैट्स मिले हैं।
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने मीडिया को बताया कि यह गैंग काफी समय से सक्रिय था और पैसे के लिए लोगों की जिंदगी और प्रतिष्ठा से खेल रहा था। गैंग के तीन मुख्य संचालक रियाज, प्रविंद्र और प्रवेश फरार हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की मुख्य भूमिका महिला निभाती थी। वह पहले किसी व्यक्ति को दोस्ती के बहाने मिलने बुलाती, फिर मौका देखकर उसके साथ वीडियो बना लेती थी। इसके बाद गैंग का सदस्य रियाज खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को धमकाता था। गिरोह पीड़ितों से चार से 12 लाख रुपये तक की उगाही करता था। अभी तक की जानकारी के अनुसार गिरोह ने कम से कम तीन लोगों को अपने जाल में फँसाकर लाखों रुपये की वसूली की थी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की संदिग्ध ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन गतिविधि की तुरंत सूचना दें ताकि ऐसे गिरोहों पर नकेल कसी जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
कृषि विभाग रवि फसल के संबंध में कृषि निवेश मेला एवं गोष्ठी का किया आयोजन
पवन कुमार श्रीवास्तव
दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। कुछ बाराती एवं तमास बिन नशे में थे इसलिए विवाद हुआ।
Leave a Comment: