सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 7 अंबेडकर नगर के कुसम्हा खुर्द


घघसरा

सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर 7 अंबेडकर नगर के कुसम्हा खुर्द के ( बीशुनपुर) चौराहे पर स्थित  जी.के फर्नीचर की दुकान में रविवार की भोर आग लगने से लाखों का सामना नुकसान हो गया। दुकान मालिक मोलई उर्फ गौतम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

दुकान मालिक ने पुलिस को बताया कि- दुकान में रखा गया आठ बेड, चार श्रृंगार दानी, 12 सोफे तथा एक दर्जन कुर्सियां, 40 प्लाई व उसके साथ भी सभी मशीनें भी जल का खाक हो गई। 
        शाम को दुकान बंद होने के बाद गौतम अपने कुसम्हा खुर्द स्थित मकान में सोने चला जाता था। उसके वृद्ध माता-पिता घर से दुकान रखाने का कार्य करते थे। शनिवार की रात मकान में दंपत्ति सोये थे। शुरुआती दौर में उन्हें कुछ भी पता नहीं चला, जब आग धू- धू कर जलने लगी, तो सभी बाहर निकाल कर भागे। शोर मचाने पर काफी संख्या में लोग गये और आग बुझने लगे। बावजूद भी जब आग पर काबू नहीं पाया गया, तो मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां  आग बुझाने में मदद किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।