राजकुमार वर्मा अबतक न्याय पीलीभीत


विकास खंड अमरिया के ग्राम पंचायत नवादा दास में नाली निर्माण में घटिया सामग्री व पीले ईंट इस्तेमाल करके ग्रामवासियों के सपनों पर पानी फेर रहे ग्राम प्रधान व सचिव। ग्रामवासियों ने बताया कि आठ एक मसाला पीला ईंट व घटिया साम्रगी का इस्तेमाल करके जो नाली निर्माण कराया जा रहा है‌ उसमे से बचा हुआ पैसा प्रधान व सचिव अपने जेब मे रखेंगे। सूत्र बताते है कि इससे पहले जितना भी नाली निर्माण कराया गया उसमे जमकर भ्रष्टाचार प्रधान द्वारा किया गया।

ग्राम पंचायत नवादा दास में प्रधानग्राम के घर के पास में ही नाली नवनिर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें घटिया सामग्री का उपयोग  प्रधान और सचिव की मिलीभगत से हो रहा है। वही निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही हैं। इसके कारण सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, और नाली जैसी संरचनाएं जल्द ही खराब हो जाती हैं। नाली निर्माण में निम्न-गुणवत्ता वाली ईंटें, रेत और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, जो मानकों के अनुरूप नहीं हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया  है कि ग्राम प्रधान और सचिव एक-दूसरे से मिले हुए हैं और ठेकेदार के साथ मिलकर घटिया क्वालिटी की सामग्री का उपयोग कर रहे है। ग्रामीणों का मानना है कि घटिया निर्माण सामग्री के कारण नाली कुछ महीनों में ही खराब हो जाएगी। ग्रामीण प्रशासन पर निष्क्रिय होने का आरोप लगा रहे हैं और चेतावनी दी है कि अगर घटिया सामग्री को नहीं हटाया गया तो वे उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे।

इस संबंध में जब ग्राम विकास अधिकारी मानेन्द्र गंगवार और खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो दोनों के द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।