फाइनल मैच में शिवम यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


नगला दयाली क्रिकेट क्लब ने जीता चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट

अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के विकास खण्ड खंदौली की ग्राम पंचायत खांडा में आयोजित आरसीएम क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नगला दयाली क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खांडा बैंक टीम को 70 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में शिवम यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक पंकज यादव बजरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी, 1100 रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं रनर-अप टीम को 500 रुपये, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए।

नगला दयाली टीम की कप्तानी ब्रजेश बघेल ने की। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मनोज सर ने किया। इस अवसर पर कान्हा बघेल (पत्रकार) भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।