“यातायात माह नवम्बर 2025” के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया


जौनपुर  “यातायात माह नवम्बर 2025” के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया इस शिविर में जिला चिकित्सालय जौनपुर के चिकित्सकों द्वारा बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा के चालकों, परिचालकों तथा यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  अजीत कुमार रजक, क्षेत्राधिकारी केराकत तथा  सुशील कुमार मिश्र, प्रभारी यातायात उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।