गोरखपुर थाना गीडा बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा द्वारा तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव (टेक जेनेसिस) 2025 के तीसरे दिन फुटबाल, बालीबाल, लॉन टेनिस, बास्केटबाल, बैटमिंटन, ऐथलीट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती,
गोरखपुर थाना गीडा बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा द्वारा तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव (टेक जेनेसिस) 2025 के तीसरे दिन फुटबाल, बालीबाल, लॉन टेनिस, बास्केटबाल, बैटमिंटन, ऐथलीट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, खलीलाबाद जनपद के सैकडों विद्यालयों के हजारों छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि केसरी नंन्दन तिवारी उप जिला अधिकारी सहजनवा, डा० उदयभान श्रेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर परिक्षेत्र, विशिष्ट अतिथि अजय शाही चेयरमैन आर०पी०एम० एकेडमी, राजु जयसवाल चेयरमैन जी०डी० गोयनका, राकेश तिवारी चेयरमैन सेंटजेर्विस स्कुल एवं संस्था के सचिव डा० रजत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाभााली व्यक्ति को उचित मंच मिलना बहुत ही महत्वपुर्ण है क्योकि वर्तमान समय संघर्ष, कठिन परिश्रम, लगन एवं ईमानदारी से अध्ययन का है। शिक्षा और मेंहनत का कोई विकल्प नही है अगर आज आप संघर्ष, कठिन परिश्रम, लगन एवं ईमानदारी से अध्ययनरत रहेंगे तो आपका भविष्य सुनहरा रहेगा। अगर आज के समय को आपने व्यर्थ गंवाया तो आपका भविष्य अंधकरामय रहेगा।
संस्था के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि संस्थान गोरखपुर सहित पूर्वाचल की मेधा को इस तरह के कार्यक्रम द्वारा उचित मंच प्रदान करने हेतु दृढ संकल्पित है। छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए सामाजिक, बौद्धिक, क्रीडा सम्बधी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है।
संस्थान में, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का बी०आई०टी० संस्थान के आगमन पर स्वागत किया एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। छात्र एवं छात्राओं के लिए भोजन, यातायात एवं उपहार की व्यवस्था संस्थान बी०आई०टी० द्वारा की गई थी। उपर्युक्त कार्यक्रम में कालेज के निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रुप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक मैनेजेमेंट अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिग्री डा० अवधेश तिवारी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, ई० अंकुर कुमार, प्रतिश कनौजिया, मो० एहराज सिद्धीकी, पिंकी पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय सहित सभी सहयोगियो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासन सहित कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: