विश्व हिन्दू महासंघ के हाल ही में सम्पन्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रान्तीय अधिवेशन की सफलता के उपलक्ष्य में जिला इकाई गोरखपुर ने रविवार को भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर धर्मशाला, गोरखपुर में आयोजित हुआ।


गोरखपुर
विश्व हिन्दू महासंघ के हाल ही में सम्पन्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रान्तीय अधिवेशन की सफलता के उपलक्ष्य में जिला इकाई गोरखपुर ने रविवार को भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर धर्मशाला, गोरखपुर में आयोजित हुआ।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजी. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री श्याम बाबू शर्मा तथा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री डॉ. गिरीश चंद द्विवेदी रहे। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के दर्जनों पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री दिग्विजय सिंह राना ने अपने संबोधन में कहा, “हिन्दू समाज तभी मजबूत होगा जब हम सब एकजुट होकर रहेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ का मूल मंत्र ही एकता, संगठन और हिन्दू अस्मिता की रक्षा है। गोरखपुर की टीम ने हालिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रान्तीय अधिवेशन को जिस मेहनत और लगन से सफल बनाया, वह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।”
जिला अध्यक्ष इंजी. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। छोटे-छोटे कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक, हर किसी ने दिन-रात एक करके इस आयोजन को यादगार बनाया। आज हम आपको अंगवस्त्र, डायरी एवं पराक्रम पत्रिका भेंट करके अपना स्नेह और सम्मान प्रकट कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा शर्मा, प्रदेश मंत्री सपना श्रीवास्तव एवं दीपमाला शर्मा, योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनय मल्ल, गोरखपुर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, अजय कुमार दूबे, विवेक कुमार मालदीव, उदय चन्द्र शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अजय शंकर ओझा, अजय कुमार विश्वकर्मा, संगीता शाही, आशा निषाद, प्रभावती त्रिपाठी, रवि शंकर शर्मा, अशोक चटर्जी, शालू गुप्ता, डॉ. संतोष गुप्ता, राजकुमार आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।