प्रेस विज्ञप्ति:-
गिधौरी के समीप ग्राम हसुवा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल का शुभारंभ महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं संत गोपाल दास जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ, इन्होंने फीता काटकर, स्विच ऑन करके राइस मिल का शुभारंभ किया एवं इसके संचालक बंसल परिवार को शुभकामनाओं सहित भगवान शिवरीनारायण का तैल चित्र भेंट करके आशीर्वाद प्रदान किया। बंसल परिवार के द्वारा अतिथियों का सम्मान शाल,पुष्प माला, श्रीफल भेंट करके किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से शिवरीनारायण मठ के मुख्तियार सुखराम दास जी, विश्व दयाल बंसल, दीपक बंसल, निलेश बंसल, अमित बंसल, जगदीश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, सुरेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: