नगला दयाली क्रिकेट क्लब ने जीता चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट
फाइनल मैच में शिवम यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राजकुमार वर्मा अब तक न्याय पीलीभीत
मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं अब जिम्मेदारों के लिए एटीएम मशीन बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना जिम्मेदारों के लिए सरकारी धन का बंदरबांट करने के लिए एटीएम मशीन बन चुकी है।वही ठीक इसके विपरीत ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदार कार्यवाही करने से अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी हो या अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सभी ने ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों को अपना मौन समर्थन दे रखा है।
ताजा मामला विकासखंड अमरिया के ग्राम पंचायत अमखिड़िया का है जहां मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़ी नहर से अशरफ के खेत तक कच्चा नाला सफाई वरदान कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए 3 मास्टर रोल जारी किए गए हैं जिनकी संख्या क्रमशः 5064, 5065 और 5066 है। जिसके अंतर्गत दिनांक 24.11.2025 से लगातार 27 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य बहुत पहले हो चुका है और अब यहां पर प्रतिदिन श्रमिकों को लाकर फोटो खींचकर श्रमिकों की फर्जी उपस्थितियां दर्ज की जा रही हैं। वही जारी किए गए मस्टररोल में महिला श्रमिकों की भी उपस्थित दिखाई गई है लेकिन अपलोड किए गए फोटो में कोई भी महिला श्रमिक नजर नहीं आ रही हैं। यहां तक की दो मस्टररोल में एक ही फोटो को बार-बार अपलोड किया जा रहा है जो नियमों के विरुद्ध है। जानकारी के अनुसार उक्त नाली पर लगभग 7 महीने पूर्व भी काम किया कराया गया था। जिसके लिए कार्य स्थल पर एक बोर्ड भी लगाया गया था। लेकिन जिम्मेदारों ने उसे बोर्ड को भी तोड़कर उसके टुकड़े पास की झाड़ियां में और मिट्टी के नीचे दबा दिए। इस संबंध में जब रोजगार सेवक प्रभु दयाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है सभी कार्य प्रधान अपने स्तर से कर रहे हैं।
वही जब मामले में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरिया अनवर मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है मेरी ड्यूटी एसआईआर में लगी हुई है। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यक्रम अधिकारी ही दे सकते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो कल मैं स्वयं जाकर जांच करुंगा और आपको भी बुला लूंगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरिया अपने संरक्षण में यह सारे कार्य कर रहे हैं। क्या वह मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम पर प्रतिदिन दर्ज की जा रही उपस्थितियों की निगरानी नहीं कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अमरिया दिनेश सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फाइनल मैच में शिवम यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चितरंजन नायक रायगढ
“यातायात माह नवम्बर 2025” के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में वाजिदपुर तिराहा पर एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया
Leave a Comment: