ब्यूरो चीफ चंद्रप्रकाश अब तक न्याय कौशांबी

अगहन मास के राजापुर हनुमान जी के प्रसिद्ध मेले के आवागमन में लोगों को ही रही दिक्कत पर जनहित में सकिपा अध्यक्ष ने की पुरजोर मांग

समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने सिराथू तहसील के शीतलाधाम कड़ा से सैनी, सिराथू, उदहिन धाता, राजापुर होकर चित्रकूट धाम तक चलने वाली परिवहन निगम की रोडवेज बस के पिछले काफी दिनों से ठप्प होने पर नाराजगी जताई है और जिला प्रशासन कौशांबी समेत परिवहन निगम के अधिकारियों से तत्काल उक्त बस के पुन: संचालन शुरू करने की जनहित में पुरजोर मांग की है।

रविवार को सिराथू तहसील के उदहिन चौराहा पर समर्थ किसान पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में शीतलाधाम कड़ा से चित्रकूट धाम तक चलने वाली परिवहन निगम की रोडवेज बस के मौजूदा समय पर ठप्प होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा है इस समय अगहन मास का राजापुर धाम का हनुमान जी का प्रसिद्ध मेला चालू है और रोजाना सैकड़ों लोग मेला देखने राजापुर धाम तक आवागमन करते हैं। आगे कहा कि रोडवेज बस के मौजूदा समय ठप्प होने से क्षेत्रीय लोगो को दिक्कत हो रही है जिसके चलते लोग मजबूरन निजी वाहनों ट्रैक्टर, रिक्शा, मोटर साइकिल, चार पहिया आदि वाहनों से राजापुर मेला आवागमन करने को विवश हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा उक्त बस के सीघ्र संचालन हेतु विगत दिनों कई बार निगम कर्मियों से वार्ता कर मांग की गई लेकिन अब तक उक्त रोडवेज बस का दुबारा आवागमन शुरू नही कराया गया।

आगे कहा कि इस समय राजापुर धाम के हनुमान जी का मेला चलने से रोडवेज बस के संचालन से परिवहन निगम को काफी आय हो सकती है। ऐसे समय में उक्त रोडवेज बस के आवागमन ठप्प होने से परिवहन निगम को भी राजस्व की क्षति हो रही है जिसका निगम के उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए।

इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि सावन, भादो और पितर पक्ष में तो यही बस रोजाना चल रही थी जबकि उस दौरान यात्रियों का आवागमन काफी कम होता है और अब जबकि राजापुर का मेला चालू है, ऐसे समय में उक्त बस का पिछले करीब दो महीनों से ठप्प होना समझ से परे है। इससे निगम को भी घाटा हो रहा है और क्षेत्रीय लोगों को भी असुविधा हो रही है। इस संबंध मे जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी समेत तमाम क्षेत्रीय लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से उक्त रोडवेज बस के जल्द संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है अन्यथा समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में परिवहन निगम कार्यालय मंझनपुर के घेराव करने की बात कही है। इस अवसर पर अरविंद मौर्य, बिनोद केसरवानी, प्रमोद सेन, मन्नी लाल प्रजापति, राम सुमेर सोनी, रामबाबू गौतम, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।