सिधौली (सीतापुर)। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी मतदाता सूची निरीक्षण अभियान को गति देने के लिए किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्राम


सिधौली (सीतापुर)।
चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र 152 सिधौली में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत जारी मतदाता सूची निरीक्षण अभियान को गति देने के लिए किसान कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत बरेठी, जडौरा, कसमंडा, सीता रसोई, ऊंचा खेरा कला, बनियानी, चंदनपुर, पूरनपुर सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में घर–घर जाकर ग्रामीणों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सही ढंग से फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज लगाना और निर्धारित समय के भीतर जमा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हो सके।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिद्धार्थ, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने नागरिकों को जो मौलिक अधिकार और मताधिकार प्रदान किया है, उसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक सही मतदाता सूची ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करती है, इसलिए सभी लोग समय पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरकर जमा करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

भ्रमण के दौरान उनके साथ विनीत कुमार, सुमित कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, प्रमोद यादव, फूलचंद यादव, कैलाश कुमार गौतम, रामू, प्रभाकर, ज्ञानेंद्र चौधरी, आशा देवी, फूल कुमार, मायाराम, सत्रोहन लाल, मीना देवी, रजनी, बिंदेश्वरी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल रहे।

सभी ने संयुक्त रूप से गांववासियों को चुनाव आयोग की प्रक्रिया, दस्तावेजों की आवश्यकता, आयु प्रमाण, पते के सत्यापन तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए अपील की कि अधिक से अधिक लोग अपने नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।