क्षेत्र में विकास कार्यों नहीं आएगी रुकावट राजकुमार कर्राहे
लाड़सा में करोड़ों की लागत के कार्यों का हुआ भूमिपूजन लांजी
रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
मकराना बोरावड़ के निकटवर्ती ग्राम कालवा स्थित सरकारी हॉस्पिटल में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह की स्मृति में उनके परिजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक किया। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच दिलीप सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मंडल पदाधिकारी कल्पना जैन,उप सरपंच सुशीला स्वामी, गोशाला अध्यक्ष महेंद्र सिंह,समाज सेवी संपत सिंह ,भगीरथ पारीक थे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के मौके पर लोगों ने 120 यूनिट रक्त दान कर ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रेरणास्पद मिसाल पेश की।
सरपंच दिलीप सिंह ने युवाओं की इस सकारात्मक पहल को सराहना
करते हुए कहा कि समय पर रक्त की उपलब्धता अनगिनत जीवन बचा सकती है। युवाओं की तरफ से शुरू की गई पहल रक्तअर्पण अभियान समाज के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। शांति बल्ड बैंक जयपुर की टीम ने रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच के बाद 120 यूनिट रक्त संग्रह किया।इस मौके पर तेजवीर सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह,केशव सिंह,विकास,भक्ति सिंह,गजराज सिंह, अर्जुन,आनंद,आशीष, महेंद्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह,रघुवीर,विजयराज,पीयूष गौड़,भगीरथ पारीक आदि मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लाड़सा में करोड़ों की लागत के कार्यों का हुआ भूमिपूजन लांजी
ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
Leave a Comment: