ग्राम गिर्रा के मछुआ समाज के सबसे वयोवृद्ध बिसहत राम धीवर के निधन पर दशगात्र-श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुआ मानस गायन
अशोक गुप्ता छत्तीसगढ़।
रिपोर्ट-दीप सिंह
कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने पुलिस कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।आगामी 13 दिसंबर 2025 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दीवानी, फौजदारी, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन एवं वैवाहिक विवादों का समाधान सुलह-समझौते के माध्यम से कराया जाएगा।लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों के लिए भी विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को मौके पर ही राहत मिल सके। प्रचार वाहन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए लोक अदालत अवश्य पहुंचे और इस अवसर का लाभ उठाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अशोक गुप्ता छत्तीसगढ़।
बांदा की जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे० रीभा ने कलेक्ट्रेट में
संवाददाता विजय मिश्रा
Leave a Comment: