बांदा की जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे० रीभा ने कलेक्ट्रेट में


मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में शत प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने 14 बीएलओ को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया, जिनमें  अरविन्द कुमार गुप्ता शिक्षामित्र एवं अनुराधा आगनबाड़ी 232 विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी, भागवत प्रसाद शिक्षामित्र 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू, रामकरन शिक्षामित्र अरूण कुमार शिक्षामित्र,सुरेश कुमार शिक्षामित्र एवं मनोज कुमार उपाध्याय शिक्षामित्र 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी प्रियका जैन सहायक अध्यापक, सर्वेश तिवारी सहायक अध्यापक 235 विधानसभा क्षेत्र बाँदा शामिल थे।जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करें। उन्होंने सम्मानित हुए बीएलओ से कहा कि वह अन्य बीएलओ को भी अपने कार्य अनुभव से अवगत कराते हुए उनका सहयोग करें, जिससे कि जनपद में एसआईआर का कार्य और तेज गति से पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि०/रा० कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।