मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बीएलओ को मिला प्रशस्ति पत्र - जे. रिभा
बांदा की जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे० रीभा ने कलेक्ट्रेट में
अशोक गुप्ता छत्तीसगढ़।
शिवरीनारायण।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर प्रदेश के महत्वपूर्ण कसडोल विधानसभा क्षेत्र प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माता महामाया की पावन धरती एवं मछुआरा बाहुल्य ग्राम गिर्रा (पलारी विकासखंड) के मछुआ समाज के सबसे वयोवृद्ध एवं क्षेत्र के वरिष्ठ प्रतिष्ठित मृदुल व्यक्ति श्री बिसहत राम धीवर के निधन पर उनके दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंचल के अनेक ग्रामों के प्रतिष्ठित व आम जन काफी संख्या में पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक-संतप्त व्यक्त कर इस दुखद घड़ी में उनका संबल बढ़ाया और शोक-संतृप्त परिवार को ईश्वर से इस विकट-क्षण में सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की गई।
स्वर्गीय धीवर जी के श्रद्धांजलि समारोह एवं दशगात्र रस्म के दौरान अनेक गांवों से पहुंचे मानस मंडली द्वारा धार्मिकता से ओतप्रोत मानस गान प्रस्तुत किया गया।
श्रद्धांजलि समारोह में रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, धमतरी आदि जिले सहित छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी शिवरीनारायण से अनेक प्रतिष्ठित जन शामिल हुए। स्वर्गीय श्री बिसहत राम धीवर के पुत्र टिकेश्वर और बंसीलाल हलवाई की व्यवसाय करते हैं।
दशगात्र और श्रद्धांजलि कार्यक्रम दौरान मानस गान और भोजन- प्रसादी व्यवस्था के तैयारी की वीडियो देखी जा सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा की जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जे० रीभा ने कलेक्ट्रेट में
संवाददाता विजय मिश्रा
अराजकता से इकट्ठा अकूत संपत्ति का दावा फिर भी अभी तक नहीं पहुंच सके ई डी के जिम्मेदार
Leave a Comment: