राष्ट्रीय जंबूरी में मकराना के 8 स्काउट्स ने किया कमाल, देशभर में हासिल किया पहला स्थान


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मकराना के 8 स्काउट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर मकराना और पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। 23 से 29 नवंबर तक चली इस जंबूरी में इन स्काउट्स ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रधानाचार्य छोटूराम बाजोदोलिया ने बताया कि राज्य स्काउट मुख्यालय जयपुर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अजमेर मंडल को सौंपा था। अजमेर मंडल ने इसे नागौर जिले को दिया और राज्य स्तरीय मूल्यांकन के बाद अंतिम जिम्मेदारी मकराना के पीएम श्री राजकीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को मिली। राजस्थान की ओर से इस प्रतियोगिता में केवल 8 स्काउट्स को ही भाग लेने का अवसर मिलता है, और इस बार ये सभी 8 स्थान मकराना के स्काउट्स ने हासिल किए।
लखनऊ में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगिता में मकराना के स्काउट्स ने त्रिकोण एवं गोल पट्टी बांधना, विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर बनाना, स्ट्रेचर ड्रिल, सीपीआर, फर्स्ट-एड बॉक्स की पूरी जानकारी एवं उससे जुड़ी सामग्री और फर्स्ट-एड की समस्त गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शनिवार को घोषित हुए परिणामों में स्काउट मोहम्मद वाजिद, हुकम सिंह, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फाजिल, अब्दुल जुनैद, सुरेंद्र प्रजापत और फरदीन राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहे। प्रधानाचार्य बाजोदोलिया ने इस उपलब्धि को पूरे स्कूल परिवार और मकराना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
सीओ स्काउट एम. अशफाक पंवार ने सभी विजेता स्काउट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेश के लगभग 35 हजार स्काउट-गाइड्स ने भाग लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।