अमिट रेखा--- संत राज यादव


गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने सभी विभागों को 20 दिसंबर तक हर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिचड़ी मेला देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा, स्वच्छता और सहूलियत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि नेपाल, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों व पड़ोसी देशों से लाखों की संख्या में लोग मेले में आते हैं, इसलिए भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।
इस समीक्षा बैठक में मेयर, नगर आयुक्त, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ खिचड़ी मेले को सफल और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।