इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज गीडा प्राधिकरण द्वारा गीडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में स्टाल लगाकर प्रतिभाग किया गया।


 जिसमें आईजीएल द्वारा अपने नवीन उत्पाद प्रोटीजीएस पशु आहार को प्रदर्शित किया गया जिसकी सराहना सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया विशेष रूप से आयुक्त औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश के विजयेंद्र पांडियन जी द्वारा इस पशु आहार को विकसित करने और कम लागत में पशु पालकों को उपलब्ध कराने के लिए आईजीएल का उत्साहवर्धन किया उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा अनुज मलिक, विशेष कार्याधिकारी गीडा अनुपम मिश्र, पुलिस अधीक्षक गोरखपुर उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार व् पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एस के अग्रवाल व विष्णु अजीतसरीय व अन्य गणमान्य द्वारा स्टाल का भ्रमण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विशेष रूप से सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर आईजीएल से प्लांट हेड शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, एचआर व एडमिन हेड दशरथ मिश्र, उप प्रबंधक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल, जूनियर ऑफिसर शब्बीर अहमद व कृष्णा नंद मिश्र उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।