आईटीएम गीडा में न्यूट्रास्युटिकल्स स्वास्थ्य और भविष्य पर आयोजित की गई एक कार्यशाला----आकृष्ट गुप्ता
गोरखपुर थाना गीडा,
अर्जुन रौतेला आगरा
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में आज टूंडला टोल पर किसानों और संगठन से जुड़े साथियों की गाड़ियों को अनावश्यक रूप से रोके जाने के विरोध में एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण धरने का नेतृत्व मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री — विष्णु प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा, ठाकुर ब्रिजेश ने किया। दोनों पदाधिकारियों की दृढ़ता, संयम और नेतृत्व क्षमता के कारण धरना अनुशासित, सार्थक और प्रभावी रहा।
धरने के दौरान संगठन ने स्पष्ट कहा कि किसानों, संगठन कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का सम्मान सर्वोपरि है।
अनुचित रूप से वाहन रोके जाना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।
इसके बाद टूंडला टोल के मैनेजर एवं प्रबंधन के साथ विस्तृत वार्ता हुई। वार्ता के बाद टोल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आगे से किसी भी वाहन को बिना कारण नहीं रोका जाएगा, किसानों एवं संगठन सदस्यों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित होगा।
इस धरने को सफल बनाने में नरोत्तम प्रजापति (प्रदेश संगठन मंत्री), भूपेन्द्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), मेघ सिंह, भोले बोला, हरेन्द्र प्रजापति (सचिव), भोले गोला, देवेन्द्र यादव, भोले प्रजापति, अन्नू यादव तथा अन्य सभी सम्मानित युवा साथी, जिन्होंने अपने जोश, अनुशासन और एकजुटता से धरने को सम्पूर्ण सफलता दिलाई।
विष्णु प्रजापति ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और किसानों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए इसी प्रकार संघर्ष जारी रखने हेतु संकल्पित रहने की बात दोहराई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर थाना गीडा,
गोरखपुर थाना गीडा
तिथि: 29 नवंबर 2025 रिजर्व पुलिस लाइन,
Leave a Comment: