बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर।


भारतीय शिक्षा बोर्ड की बैठक जीआईसी ऑडिटोरियम बरेली सभागार में आयोजित की गई। 
जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों एवं शिक्षा विदो ने इस विशेष बैठक में भाग लिया। भारत को विकसित राष्ट्र कैसे बनाया जाए, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे किया जाए उक्त विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा पाठ्यक्रम में सामग्री ऑर्थोपजन के साथ उसमें भारतीय संस्कृति जैसे पाठ्यक्रम को सम्मिलित करना चाहिए ताकि भारत विश्व में विकसित तथा आदर्श राष्ट्र बन सके।
शिक्षा में गुणात्मक सुधार कैसे किया जाए, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एनपी सिंह मुख्य वक्ता अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार मौर्य नगर आयुक्त बरेली तथा विभिन्न विद्यालयों से आये प्रबंधकों एवं शिक्षाविदों के विचारों को जानने के लिए हम आपको ले चलते हैं जीआईसी ऑडिटोरियम बरेली।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।