मुरादाबाद के बिलारी में 127 मानवाधिकार रक्षकों का भव्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न


बिलारी (मुरादाबाद), 26 नवंबर 2025  
नागरिक एकता परिषद एवं ए.के.पी. (एक्शन एड कर्नाटक प्रोजेक्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आज चौधरी ज्ञानसिंह इंटर कॉलेज, बिलारी में “मानवाधिकार रक्षकों हेतु समुदाय-आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में 18 गाँवों से आए 127 प्रतिभागियों (82 महिलाएँ एवं 45 पुरुष) ने हिस्सा लिया।  शिविर का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. चरण सिंह भारती के नेतृत्व में सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।  प्रथम सत्र में महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक न्याय पर केंद्रित चर्चा हुई। एडवोकेट रनसिंह भारती ने घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, POCSO एक्ट एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं की विस्तृत व्याख्या की। डॉ. झरना ने दहेज प्रतिषेध, संपत्ति अधिकार एवं पंचायती राज में 50% आरक्षण के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान आयुषी सागर ने लड़कियों को आत्मरक्षा एवं खेल के माध्यम से नेतृत्व विकास पर प्रेरक संबोधन दिया।  विशेष रूप से मुंबई से पधारे राष्ट्रीय बाल्मीकि नेता फास्टर लल्लूराम बाल्मीकि को डॉ. झरना, डॉ. चरण सिंह भारती एवं एडवोकेट रनसिंह भारती ने शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समापन में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि अपने-अपने गाँव में कम से कम 10 लोगों को आगे प्रशिक्षित करेंगे तथा एक माह में जिला स्तर पर “समुदाय आधारित मानवाधिकार रक्षा समिति” गठित करेंगे।शिविर में प्रमुख रूप से रनसिंह भारती, डॉ. चरण सिंह भारती, एडवोकेट प्राची, वरिष्ठ पत्रकार शाकिर मलिक, फास्टर लल्लूराम बाल्मीकि, डॉ. झरना, ट्रेड यूनियन नेता सक्सेना, ओम सिंह आजाद, रंजीत कौर, एडवोकेट अवधेश शर्मा, आयुषी सागर, संजीव बाल्मीकि, राजपाल सिंह, रामखिलाड़ी, गोरांश यादव, राजेंद्र सिंह, विजय कश्यप, सुरभि पुष्कर, स्वाति पाल, प्रियंका शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।