इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पाकिस्तान की लांडी जेल,


कराची में बंद बांदा जिले के चार मछुआरों को रिहा कराने की मांग की है।पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से श्रीराम (ग्राम-चकचटगन), रानी (ग्राम-माटा कल्यानपुर), बसीर और अर्जुन (ग्राम-धांसड़) के संलग्न प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करने का अनुरोध किया। इन प्रार्थना-पत्रों में उनके पुत्रों/भाइयों को पाकिस्तान की जेल से छुड़वाने की अपील की गई है।परिजनों ने बताया कि उनके पुत्र/भाई गुजरात के ओखा/बेरावल समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने का काम करते थे। अक्टूबर 2021 में पाकिस्तानी नौसेना ने उन्हें भारतीय सीमा से पकड़ लिया था और तब से वे कराची की लांडी जेल में बंद हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि ये मछुआरे गरीब और असहाय हैं, जो परदेश में मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पाकिस्तान की जेल में बंद इन लोगों की रिहाई अत्यंत आवश्यक है। पूर्व सांसद निषाद ने जिलाधिकारी से जनहित में प्रार्थना-पत्र के अनुसार जनपद बांदा के इन चारों लोगों को पाकिस्तान की लांडी जेल, कराची से रिहा कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।